आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल में चल रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक इनामी सहित करीब आधा दर्जन नक्सली की गिफ्तारी की सूचना है। पुलिस जल्द अधिकारिक रूप से जल्द कर सकती है।
जानकारी हो कि लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के वान विगत 8 फरवरी से जंगल में सर्च अभियान चला रहे हैं। इस दौरान कई बार उनकी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ भी हुई है। बीते 16 फरवरी को एक नक्सली मारा गया था।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान 10 लाख रुपये के इनामी एक बड़े उग्रवादी को भी गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। इसके अलावा 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी नीरज सिन्हा ने इसका संकेत भी दिया है। उन्होंने कहा है कि लोहरदगा में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
बतातें चलें कि आपके अपने न्यूज बेब पोर्टल दैनिक भारत 24 ने पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।