आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

16 फरवरी, 2022

मेष (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

असुरक्षा/ दुविधा के चलते असमंजस में फंस सकते हैं। धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें आपको विजय मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। शाम का अधिक समय मेहमानों के साथ गुजरेगा। कला और रंगमंच जुड़े लोगों को कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे। बातों को सही तरीके से समझने का प्रयास करना चाहिए। नहीं तो खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे। समय बर्बाद करेंगे।

वृष (इ उ एओ वा वी वू वे वो)

पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी मन की शांति को भंग करेगी। बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा खुशनुमा एहसास रहेगा। संभव है तो अपने प्रिय को उपहार दें। सक्रिय लोगों से मेलजोल भरा दिन रहेगा। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। घर परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है।

मिथुन (क की कू घ ङ छ के को ह)    

मजबूत और स्पष्टवादी बनें। फैसले तुरंत लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। बिना किसी की मदद के ही धन कमा पाने में सक्षम होंगे। भाई ज़्यादा मददगार साबित होगा। रोमांचक दिन है। प्रिय कोई उपहार दे सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे। खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ चर्चा कर सकते हैं।   

कर्क (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो वक्‍त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। माता या पिता की सेहत पर बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी, लेकिन रिश्तों में मजबूती आएगी। करीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है। यह बहुत फायदेमंद भी साबित होगा। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

सिंह (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

धैर्य नहीं खोएं, खास तौर पर मुश्किल हालात में। काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, उन्हें कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। आंखें बंद करके जिसपर विश्वास कर सकते हैं, वह भरोसे को तोड़ सकता है। प्रिय का अस्थिर बर्ताव दिन को बिगाड़ सकता है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन संभव है।

कन्या (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि यह थोड़ी देर का पागलपन है। पैसा तब काम आएगा, जब उसको संचित करेंगे। मन खुश होगा। दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे खर्च करने का आनंद लेंगे। अपने प्रिय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल सकता है। दस्तावेज वरिष्ठ को नहीं दें। घरवालों को ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से समय नहीं दे पाएंगे। शादीशुदा जि‍न्दगी के नजरिए से यह दिन शानदार रहेगा।

तुला (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पैसों की जरूरत होगी, लेकिन मिल नहीं पाएगा। किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी। अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा।

वृश्चिक (तो ना नी नू ने नो या यी यू)

पैसा बचाने का ख्याल पूरा हो सकता है। उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। बहादुरी भरे कदम और फैसले अनुकूल पुरुस्कार देंगे। यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना गलत होगा। आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें करने का सही समय है।

धनु (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा। समृद्धि लेकर आएगा। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है।

मकर (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी। पड़ोसियों से झगड़ा मूड खराब कर सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अपने काम में प्रगति देखेंगे। बिना किसी को बताए अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं।

कुंभ (गू गे गो सा सी सू से सो द)

आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। भावनात्मक उथल-पुथल परेशान कर सकती है। मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं।

मीन (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

सेहत ठीक रहेगी। यात्रा थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। मन में जल्द पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। ऐसे काम करें, जिनसे खुशी मिले। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)