
रांची। दुखद खबर झारखंड के रामगढ़ जिले से आ रही है। रांची-पटना फोर लेन पर मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में एक बड़े ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी है। रामगढ़ थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है।
पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुये हैं। दुर्घटना की वजह से इस सड़क पर लंबा जाम लग गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा से आ रहे ट्रक ने बोलेरो, कार और बाइक सहित कई वाहनों को टक्कर मारी है। इस हादसे में कई लोग घायल हुये हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का काम चल रहा है।