
रांची। राहत भरी खबर राजधानी रांची से है। खबर यह है कि रांची नगर निगम ने सिटी में टैंकर से पानी की सप्लाई और सेप्टिक टैंक की सफाई का जिम्मा प्राइवेट एजेंसी को दिया है। अब नई एजेंसी परफेक्ट सोल्यूशंस ने काम संभाल लिया है।
अब पानी की सप्लाई एक क्लिक पर आपके घर पर होगी। वहीं इसके लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा दी गई है। हालांकि आप चाहे, तो डिलीवरी के बाद भी पेमेंट कर सकते हैं। इससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं रसीद कटवाने के लिए रांची नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
इस वेबसाइट http://www.perfectsolutionindia.com/ से जाकर लोग पानी का टैंकर बुक कर सकते हैं। टैंकर से पानी के लिए नगर निगम ने रेट भी तय कर दिया है। जिसके तहत 2 हजार लीटर के लिए 500 रुपये, 4 हजार लीटर के लिए 800 और 6 हजार लीटर के लिए 1000 रुपये देने होंगे।
वहीं सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए 1250 रुपये डॉमेस्टिक के लिए और कामर्शियल के लिए 2500 रुपये देने होंगे। यह सुविधा सिर्फ रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए होगी।