झारखंड में 4 फरवरी को भारी बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, यहां के लोग रहें सतर्क

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए जारी किया अलर्ट जारी

रांची। उत्तर-पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में 3 फरवरी से मौसम बदलने वाला है। कई जिलों में 4 फरवरी को भारी बारिश होने के साथ ओले भी पड़ेंगे। राज्‍य में अगले 2 से दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 2 फरवरी को दी।

3 को बारिश और वज्रपात

मौसम केंद्र के मुताबिक 3 फरवरी को राज्‍य में कई स्‍थानों पर देर रात बादल छाएंगे। हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।

यहां भारी भारी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 4 फरवरी तक राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश होगी। कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी है। राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस असर देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज जिले में देखने को मिलेगा।

यहां ओला पड़ने की आशंका

केंद्र के मुताबिक राज्‍य के उत्तर और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 4 फरवरी को ओलावृष्टि भी होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा जिलों में पड़ने की संभावना है।

5 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 5 फरवरी को उत्तर-पूर्वी और निकट के मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।