
- करीब 3 क्विंटल गांजा जब्त
रांची। पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा तस्करों ने नई चाल चली थी। हालांकि पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। सभी को धर दबोचा। उसके पास से करीब 3 क्विंटल गांजा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जाती है। यह मामला झारखंड की राजधानी रांची से जुड़ा है।
रांची जिले की तुपुदाना पुलिस और एनसीबी ने संयुक्त अभियान में करीब 3 क्विंटल गांजा पकड़ा। इसकी बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से लौह अयस्क लदे टेलर में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा बिहार ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद एनसीबी ने तस्करों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई। दोनों टीमें सिमडेगा के समीप झारखंड उड़ीसा सीमा पर लगातार निगरानी कर रही थी। हालांकि गांजा तस्कर पुलिस को चकमा दे रहे थे। वे स्कॉर्पियो से एस्कॉर्ट करके अवैध गांजा लदे ट्रेलर ले जा रहे थे। लाइन होटलों में रुक रहे हैं। ऐसा कर कोलेबिरा तक पहुंचे थे।
एनसीबी की टीम पीछा करते हुए कोलेबिरा टेलर तक पहुंची। इस बीच स्कॉट कर रहे स्कॉर्पियो में गांजा तस्कर निकल चुके थे। एनसीबी की दूसरी टीम तुपुदाना पुलिस के साथ अभियान में रांची-खूंटी सीमा पर सघन वाहन जांच कर रही थी।
इस बीच स्कॉर्पियो को रोका गया, तो उसमें सवार गांजा तस्कर उतरकर इधर-उधर भागने लगे। तुपुदाना प्रभारी कन्हैया सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार और अमित पासवान ने खदेड़कर सभी को पकड़ा। थाना ले आए।