रांची। बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर ट्रेन तीन दिन रद्द रहेगी। ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की वजह से ट्रेन को रद्द किया गया है। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने दी है।
मंडल के मुताबिक पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद-गोमो रेल खंड के अंतर्गत नीचीतपुर-तेतुलमारी स्टेशन के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक है।
इसकी वजह से ट्रेन संख्या 03503 बर्द्धमान-हटिया मेमू पैसेंजर 30 जनवरी, 10 फरवरी और 22 फरवरी, 2022 को बर्द्धमान से रद्द रहेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 03504 हटिया-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर ट्रेन 30 जनवरी, 10 फरवरी और 22 फरवरी, 2022 को हटिया से रद्द रहेगी।