डीटीओ ने चलाया जांच अभियान, वाहनों से वसूले 3.84 लाख जुर्माना

झारखंड
Spread the love

  • सैकड़ों वाहन के कागजातों की हुई जांच

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रवीण कुमार प्रकाश ने सघन वाहन जांच अभियान 23 जनवरी को चलाया। नामकुम स्थित रामपुर में जांच अभियान के दौरान सैकड़ों वाहन के कागजातों की जांच की गई। इसमें कई वाहनों के फिटनेस, पॉल्यूशन एवं इंश्योरेंस फेल पाए गए।

जांच अभियान के दौरान 37 वाहनों से 3,84,150 रुपए की जुर्माना की वसूली की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया कि वे वाहन के सभी वैध दस्तावेज लेकर ही वाहनों का परिचालन करें। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह का जांच अभियान समय-समय पर चलाया जाएगा।