शादी के तीन साल बाद सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

मनोरंजन
Spread the love

अमेरिका। शादी के तीन साल बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बनीं। वह सरोगेसी के जरिए मां बनी है। उसने अपने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से इसकी जानकारी दी। इसके बाद बधाई का तांता लग गया है। उसने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की भी अपील की।

जानकारी हो कि अभिनेत्रा प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। दोनों ने हाल ही में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा लिया था। इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थी। हालांकि, यह महज अफवाह साबित हुई थी।

उधर, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां बनने की खुशखबरी को साझा किया। इसमें उन्‍होंने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मानपूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।‘