
रांची। ऑल झारखंड आर्टिस्ट एंड कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में गेतलसूद डैम परिसर में कलाकारों की स्थिति पर चिंतन मंथन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत बिहारी प्रसाद और संचालन मुख्य संरक्षक डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने किया। अध्यक्ष ने कलाकारों के लिए विशेष पैकेज को मांग की। विशिष्ट अतिथि झरना चक्रवर्ती ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में कलाकारों की दयनीय होती स्थिति पर रामायण धारावाहिक के लोकप्रिय वरिष्ठ कलाकार मुरारी लाल गुप्ता उर्फ अकंपन समेत सभी वरिष्ठ कलाकारों ने चिंता व्यक्त की। झारखंड के विभिन्न जिलों से आए विभिन्न विधाओं में पारंगत लोक कलाकारों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अपनी समस्याएं रखीं।
डॉ बब्बू ने राज्य सरकार से मांग की कि झारखंड के कलाकारों को यहां के सरकारी कार्यक्रमों में विशेष तरजीह दी जाये। कलाकारों की स्थिति में सुधार के लिए सरकार के स्तर पर योजना बनाई जाये, जिससे कलाकारों को प्रोत्साहन मिले। उनकी स्थिति में सुधार हो।
कार्यक्रम में डॉ मृणाल पाठक, प्रो राजेश कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रो मीनू दासगुप्ता, पूर्णेंदु पुष्पेश, ज्योत गुप्ता, लाल दिनेश नाथ शाहदेव, शंकर पाठक, अतिराज सिन्हा, विजय कुमार दत्त पिंटू, जयदीप सहाय, झरना चक्रवर्ती, असीम बनर्जी, वसीम, विनोद कुमार, संदीपिका रॉय, शुभ्रा श्रीवास्तव, अभिषेक मयंक, रागिनी सिन्हा, पिया बर्मन, प्रियंका, मुस्कान ओझा, रंगोली सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। धन्यवाद मेहुल प्रसाद ने किया।