तीन वर्षों के लिए हुई जैक अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष की नियुक्ति‍, आदेश जारी

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष की नियुक्ति का आदेश स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 18 जनवरी को जारी कर दिया है। पदभार ग्रहण करने की तारीख से उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

आदेश के पद पर डॉ अनिल कुमार महतो की नियुक्ति‍ की गई है। वह धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो विश्‍वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति रह चुके हैं।

इसी तरह उपाध्‍यक्ष के पद पर डॉ विनोद सिंह की नियुक्ति की गई है। वह बेड़ो स्थित करमचंद भगत कॉलेज के प्रोफेसर इन चार्ज हैं।