ग्रामीणों के सहयोग से अति प्राचीन देवी मंडप को दिया जा रहा मंदिर का रूप

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी गांव के बरवाडीह टोला स्थित अति प्राचीन देवी मंडप को मंदिर का रूप दि‍या जा रहा है। इसका कार्य प्रगति पर है। मंदिर का निर्माण कार्य सभी ग्रामीणों की सहयोग से किया जा रहा है।

बता दें वर्षों से इस देवी मंडप से लोगों की गहरी आस्था रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने स्थल पर पहुंचकर मां भगवती का दर्शन किया। निर्माण कार्य का जायजा लिया। सहयोग भी किया। उन्होंने कहा कि आगे भी सहयोग करूंगा।

मंदिर निर्माण कार्य में चंद्र प्रकाश वर्मा, सूर्यदेव मेहता, अनोज मेहता, उदय मेहता, रामजी मेहता, नरेश मेहता, कृष्णा मेहता, सुरेश मेहता, महेंद्र मेहता, रामेश्वर मेहता, कन्हाई मेहता, भुलन साह, शम्भू मेहता सहित दर्जनों लोग भगवती सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं।