नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरल विकराल रूप लेता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1.41 लाख नये मामले सामने आये हैं। इलाज के क्रम में 285 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
मुंबई में सबसे अधिक कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 1,41,986 नये मामले सामने आये हैं। इलाज के बाद 40,895 रिकवरी हुईं है। 285 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में वर्तमान में 4,72,169 सक्रिय मामले हैं।
देश में अब तक इलाज के बाद 3,44,12,740 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोरोना से 4,83,463 लोगों की मौत हो चुकी है। रोजाना यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 150.06 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।