नई दिल्ली। दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मनोज तिवारी के मुताबिक, कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने खुद को पहले ही आइसोलेट कर लिया था।
मनोज तिवारी ने ट्वीट में लिखा- 2 जनवरी की रात से ही कुछ ठीक महसूस नहीं कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के चलते सोमवार को उत्तराखंड-रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था। टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं।
कृपया अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने भी ट्वीट कर जानकारी दी थी।