विदेश नहीं, अपने बिहार में बना है यह कमाल का ग्‍लास ब्रिज

बिहार
Spread the love

राजगीर। चीन में कांच के बने पुल (ग्लास ब्रिज) की फोटो और वीडियो तो आपने सोशल मीडिया पर खूब देखें होंगे। ऐसे पुल को करीब से देखने और इस पर चलने की हसरत भी आपके मन में उठी होगी।अब आप अपनी यह तमन्‍ना बड़ी आसानी से पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं. अपने देश में ही एक नया-नवेला और रोमांचकारी ग्‍लास ब्रिज बन कर तैयार हो गया है। आपको ये जानकर भी हैरत हो सकती है कि दिल्‍ली, मुंबई, बंगलूरु, चंडीगढ़ नहीं, यह अनोखा पुल बना है बिहार में।

पांच पहाड़ियों से घिरे बिहार के हिल स्‍टेशन राजगीर में बने इस पुल को नए साल में पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं, ताकि आप भी नए साल में देश के इस नए आकर्षण का मज़ा ले सकें। राजगीर के इस ग्लास ब्रिज की लंबाई 85 फुट और चौड़ाई 6 फुट है। इसे 250 फुट की ऊंचाई पर घने जंगलों में नेचर 500 एकड़ में फैले ज़ू सफारी के पास बनाया गया है। इसे पूर्वोत्तर भारत का सबसे अत्याधुनिक जू सफारी पार्क कहा जा सकता है। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने भी मान्यता दे दी है। अब यहां बड़ी संख्‍या में तरह-तरह के जीव-जंतु रखे जाएंगे। पूरी तरह से कांच और स्टील के फ्रेम से बना यह पुल अभी से बड़ी संख्या में पर्यटकों का मन मोह रहा है. हालांकि अभी इसे खोला नहीं गया है। इस ब्रिज को चीन के हेबई प्रांत के एस्ट तैहांग में बने स्काइ वॉक के तर्ज पर बनाया गया है. यह बिहार का पहला और देश का दूसरा ब्रिज है. देश का पहला ग्लास स्काई ब्रिज सिक्किम के पोलिंग में है.