विरोध के बीच नगालैंड में छह महीने के लिए बढ़ाया गया विवादित आफस्पा कानून

अन्य राज्य देश
Spread the love

नागालैंड। भारी विरोध के बीच केंद्र सरकार ने नगालैंड में छह महीने के लिए आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (आफस्पा) बढ़ा दिया है। इस महीने की शुरुआत में नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की गोलीबारी 13 आम लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर पूरे पूर्वोत्तर में आक्रोश देखा गया।

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने आफस्पा को हटाने की मांग की थी। आज केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार की राय है कि पूरे नगालैंड राज्य का क्षेत्र एक अशांत और खतरनाक स्थिति में है। यहां नागरिकों की सहायता के लिए आफस्पा जरूरी है।