झारखंड के 16 जिलों में मिले कोरोना के नये मरीज, जानें अपडेट

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब राज्‍य के 16 जिलों में नये मरीज मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग सावधान और सतर्क रहें। कोविड के नियमों का पालन करें। मास्‍क लगाएं।

राज्‍य में 155 मामले

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर रांची से मिले 53 पॉजिटिव मामले मिले। धनबाद में 20, पूर्वी सिंहभूम में 14, हजारीबाग में 12, कोडरमा में 23 नये मामले मिले हैं। पूरे राज्‍य में 155 नये मामले मिले हैं।

608 सक्रिय मामले

नये केस‍ मिलने के साथ ही झारखंड में 3,50,160 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 608 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,44,410 ठीक हो चुके हैं। अब तक 5,142 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे बढ़े मामले

28 दिसंबर : 155

27 दिसंबर : 138

26 दिसंबर : 60

25 दिसंबर : 58

24 दिसंबर : 55

23 दिसंबर : 44

22 दिसंबर : 51

21 दिसंबर : 26