
रांची। झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोडरमा और रांची के बाद धनबाद में भी नये मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग सावधान और सतर्क रहें। कोविड के नियमों का पालन करें। मास्क लगाएं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर को धनबाद में 13 नये मरीज मिले। इसी तरह रांची में 22 और कोडरमा में 18 नये मरीज मिले हैं। हजारीबाग और देवघर में भी नये मामले मिले हैं। पूरे झारखंड में 58 नये मामले मिले।
24 दिसंबर को रांची और कोडरमा में 22 पॉजिटिव मामले मिले थे। धनबाद में 6 मामले सामने आये थे। बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सरायकेला में भी नये मामले मिले थे। पूरे झारखंड में 55 नये मरीज मिले थे।।
23 दिसंबर को रांची से 12 पॉजिटिव मामले मिले थे। इसी तरह कोडरमा में 26 और पूर्वी सिंहभूम में 6 मामले मिले थे। झारखंड में 44 मामल मिले थे।
22 दिसंबर को रांची से 25 पॉजिटिव मामले मिले थे। कोडरमा में 13 नये मामले मिले। पूरे झारखंड में 51 नये केस मिले थे।
21 दिसंबर को रांची से 9 नये मामले मिले थे। कोडरमा में 12 नये मामले मिले थे। पूरे झारखंड में 26 मामले मिले थे।
नये केस मिलने के साथ ही झारखंड में 3,49,807 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 316 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,44,349 ठीक हो चुके हैं। अब तक 5,142 लोगों की मौत हो चुकी है।