शादी करने की नीयत से घर से निकला प्रेमी जोड़ा, रेलवे स्‍टेशन पर लोगों ने पकड़ा

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पाण्डेय

जमुआ (गिरि‍डीह)। शादी करने की नीयत से प्रेमी जोड़ा घर से निकले। रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक प्रेमी के घर वाले वहां पहुंच गये। प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ लिया। यह घटना झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र की चितरडीह पंचायत अंतर्गत सोहागढ़ गांव की है।

इस बाबत प्रेमी रोहित राम ने बताया कि‍ उसका सोनी कुमारी से पिछले 5 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की शाम हम दोनों ने आपस मे शादी करने का निर्णय लिया। आपस में मोबाइल पर बातचीत कर घर से आठ बजे निकल गये। रात को गिरि‍डीह में एक लॉज में रूके।

रोहित के मुताबिक रविवार सुबह कोडरमा जाने की तैयारी करने की नियत से वह कोडरमा जाने के लिए जमुआ रेलवे स्टेशन में कुछ देर रुका। इस बीच उसके पिता और अन्य लोगों ने हम दोनों को पकड़ लिया। उन्‍हें दोनों ने आपस में शादी कर लेने की बात कही। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिजनों से बात की। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गये।

रजामंदी के बाद परिजनों की मौजूदगी में जमुआ पंच मंदिर में प्रेमी युगल की शादी हो गई। ईश्वर को साक्षी मानते हुए दोनों एक साथ जीने मरने का संकल्प लिया। मौके पर लड़के के पिता कैलाश राम ने कहा कि बच्‍चों की खुशी के लिए हम दोनों पक्ष आपस में शादी करने में बाधक नहीं बने। आपस में सहमति है।

मौके पर लड़का के चाचा डूमर चंद राम, लड़की के मामा राज कुमार राम, नानी, मामी, समाजसेवी सुधीर सिंह सहित समाजसेवी आदि मौजूद थे।