आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

17 दिसंबर, 2020 (गुरुवार)

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी रुक रुक कर होता रहेगा, जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करे, अन्यथा विवाद हो सकता है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है। फिर भी, दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। आज आप यथार्थ पर कम अमल करेंगे। काल्पनिक बाते ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन भी आपकी इच्छाओ के विपरीत कार्य होने से निराश रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलों को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन फंसेगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है, परंतु इसमें भी आज असफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की संभावना है, परंतु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। उधारी के व्यवहार यथासंभव नहीं करें, अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे, परंतु धन की प्राप्ति थोड़े विलंब से होगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारो की भरमार रहेगी। स्वभाव में भी पल-पल में परिवर्तन आएगा, जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी भी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे। कार्यो में विलंब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रहेंगी। मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

स्वास्थ्य संबंधित विषयों को छोड़ आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा। फिर भी मध्‍याह्न के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से खुशी मिलेगी। आंख-मांसपेशी अथवा जोड़ों में दर्द संबंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगेश्‍ परंतु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे, परंतु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है। फिर भी, लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्‍वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा, परंतु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में ही लापरवाही करने से हानि होगी। घर एवं बाहर का वातावरण विपरीत रहेगा, जिनसे काम निकालना होगा। लोग रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमों में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है। सतर्क रहें। उधार लिए धन अथवा अन्य वस्तुओं के समय पर नहीं लौटाने के कारण शर्मिंदगी देखनी पड़ेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)