आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

17 दिसंबर, 2021

मेष

नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। जीवनसाथी से अपनी टेंशन शेयर करेंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं।

वृष

आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन

दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए ऑफर भी आ सकता है। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसी की गलत नसीहत तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए दिन शुभ है।

कर्क

दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। नया वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है।

सिंह

दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए कामों में मित्र मदद करेंगे। दुश्मन दूरियां बनाये रहेंगे। किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस नहीं करें। पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। तीव्र बुद्धि के कारण पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या

दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। रिलेक्स महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोड़ी निगेटिविटि फील हो सकती है। साथी के साथ समय बिताये। सेहत के प्रति सावधान रहें। खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला

लोगों के सामने इमेज अच्छी बनी रहेगी। किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे, जिसका नेगेटिव असर इमेज पर पड़ता हो। पैसों को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धनलाभ हो सकता है।  लवमेट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु

दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो शुभ महूर्त जरूर देख लें। इससे भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव काम आ सकता है। बॉस बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर

अधिकारी कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर अच्छा प्रभाव जमेगा। स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें। मन की बातों को किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले सामने आ सकते हैं।

कुंभ

दिन उत्तम है। सभी काम मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी काम की तारीफ करेंगे। सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन

दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएं रखें। ऑफिस में कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।