सस्पेंस थ्रिलर ‘धोका राउंड डी कॉर्नर’ का फर्स्ट लुक जारी

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अपारशक्ति खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘धोका राउंड डी कॉर्नर’ के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्‍होंने सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘धोका राउंड डी कॉर्नर’ के फर्स्‍ट लुक का खुलासा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।

अपारशक्ति खुराना के फिल्म के फर्स्ट लुक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। यह अपारशक्ति के पहले की किसी भी लुक के विपरीत है। इस लुक में उन्हें छोटे बाल, भूरे और नारंगी रंग की चेक वाली शर्ट पहने देखा जा सकता है।

आम तौर पर उनके प्रशंसक उन्हें ढीट और हास्यपूर्ण अवतार में देखने के आदी हैं। इस फिल्‍म का पोस्टर उनके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व में एक बड़े बदलाव के कारण निश्चित रूप से उनके फैंस की रुचि को बढ़ा दि‍या है।

अपारशक्ति कहते है, ‘एक ऐसी जॉनर का प्रयास करना जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। निश्चित रूप से एक चुनौती है, लेकिन यह कुछ ऐसा है जो मैं बहुत लंबे समय से करना चाहता था। फिल्म के पहले लुक को मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं। आइए ढेर सारे एक्शन के साथ आगे बढ़ते हैं!’

इस फिल्म के अन्य कलाकार में आर माधवन, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार शामिल हैं। खुशाली इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही है। कुकी गुलाटी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।