सर्दी बढ़ी, कांके के न्‍यूनतम तापमान में 12 डिग्री सेसि की गिरावट

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • रांची मौसम केंद्र ने दो दिन बारिश होने की उम्‍मीद जताई

रांची। सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र के न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। न्‍यूनतम तापमान में पिछले तीन दिनों में करीब 12 डिग्री सेल्‍स‍ियस की कर्मी आई है। तापमान में गिरावट आते जाने से कनकनी बढ़ गई है।

हवा की गति का प्रभाव

बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के अध्‍यक्ष डॉ ए वदूद के मुताबिक हवा की गति के कारण सर्दी बढ़ती है। विभाग के मुताबिक 25 नवंबर को हवा की गति 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी। 28 नवंबर को हवा की गति 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

कम रहता है तापमान

सामान्‍य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्‍स‍ियस तक का अंतर देखा जाता है।

सावधान रहने की जरूरत

तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

तापमान में ऐसे आई गिरावट

25 नवंबर

अधिकतम : 29.8

न्‍यूनतम : 19.5

26 नवंबर

अधिकतम : 26.5

न्‍यूनतम : 15.6

27 नवंबर

अधिकतम : 26.4

न्‍यूनतम : 10.8

28 नवंबर

अधिकतम : 24.6

न्‍यूनतम : 7.6

(नोट: आंकड़े बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिक एवं पर्यावरण विभाग के हैं। तापमान डिग्री सेल्ियस में)

दो दिन बारिश के संकेत
रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की बढ़ने की उम्‍मीद है। केंद्र के मुताबिक 3 और 4 दिसंबर को राज्‍य के कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के मुताबिक रांची शहर का न्‍यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 14.4 डिग्री सेल्सियस और डालटनगंज का 11.3 डिग्री सेल्‍स‍ियस मापा गया है।