रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मंत्रालय के इस कदम से कम होगा किराया

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेल मंत्रालय ने पहले से चल रही स्‍पेशल ट्रेन को नॉर्मल ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इससे पहले की तुलना में किराया काफी कम हो जाएगा।

जानकारी हो कि कोरोना के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने यात्री ट्रेन नहीं चलाने का निर्णय लिया था। इसके बाद सिर्फ माल गाड़ी ही चल रही थी। इसके बाद धीरे-धीरे कुछ ट्रेन चलाने की शुरुआत की गई। इसे स्‍पेशल ट्रेन के रूप में शुरू किया गया। इसका किराया नॉर्मल ट्रेन से करीब 30 फीसदी अधिक था।

इतना ही नहीं, इन ट्रेनों में टिकट कंफर्मे होने के बाद ही यात्रा करने की इजाजत थी। कोरोना को देखते हुए कई नियम-कानून भी लागू किये गये थे। अब कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसके मद्देनजर मंत्रालय ने स्‍पेशल को नॉर्मल ट्रेन में बदलने का निर्णय लिया है।

जानकारी के मुताबिक नॉर्मल ट्रेन चलने से किराया भी कम हो जाएगा। अभी स्पेशल के रूप में चल रही ट्रेनों में नॉर्मल से 30% ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। मंत्रालय के इस निर्णय से किराया में करीब इतनी ही कमी आने की संभावना है।