अयोध्या : इन मुस्लिम महिलाओं ने गाय के गोबर से बनाए रामनामी दीये, देखें

उत्तर प्रदेश
Spread the love

अयोध्या। इस दीपावली अयोध्या में लाखों दीयों के बीच गंगा-जमुनी तहजीब के शहर बनारस के 108 दीपों की रोशनी एकता का संदेश देंगी। बनारस में कुछ मुस्लिम महिलाएं हैं। जो राम के नाम से दीये बना रही हैं। खास बात ये है कि इन दीयों को मिट्टी से नहीं, बल्कि गाय के गोबर से तैयार किया गया है। दीये तैयार कर रही ये मुस्लिम महिलाएं रामभक्त हैं।

ऐसा इसलिए कि ये रामराज्य की परिकल्पना करती हैं।ये महिलाएं हमेशा हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए सभी त्योहारों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। इस दीपावली इन्होंने गाय के गोबर से दीये बनाएं और उन दीयों को अलग रंगों से रंग कर खूबसूरत बना रही हैं। वैसे तो ये हर बार दीये बनाती हैं, लेकिन इस बार इनके दीये राम के नाम से बन रहे हैं।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी ने बताया कि इस बार दीपावली को अयोध्या में लाखों दीये जलाए जा रहे हैं। उन लाखों दीये में हमारे भी 108 दीये शामिल होंगे। जिसे हम मुस्लिम और हिन्दू महिलाओं ने साथ मिलकर बनाया है। इन दीयों को हम अयोध्या भेजेंगे, जहां दीपावली के दिन ये जलाए जाएंगे।