सांसद की पहल पर प्रधानमंत्री राहत कोष से मिली 50 हजार की राशि

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत की पहल पर 50 हजार रुपये की चिकित्साा सहायता राशि ऋषभ कुमार को मिली। वह विगत ढाई वर्ष से न्यूरो संबंधित गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उसका इलाज चल रहा है।

जिले के नगरपालिका क्षेत्र के पतराटोली निवासी अनिल कुमार का पुत्र ऋषभ कुमार को बीते ढाई वर्ष से न्यूरो संबंधित गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इसके कारण उनकी स्थिति अधिक खराब हो गई थी। साथ ही परिवार को भी बड़ी आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पशुपति नाथ पारस ने बताया कि इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सांसद सुदर्शन भगत से मदद की गुहार लगाई।

सांसद ने इसे संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर चिकित्सा सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से 50,000 रुपये की अनुशंसा कर दी। यह राशि उपचार कर रहे सीएमसी वेल्लोर अस्पताल प्रबंधन को प्राप्त होगी। इससे उन्हें उचित उपचार किया जा सकेगा। सहायता के लिए अनिल कुमार ने आभार प्रकट कि‍या।