23 अक्टूबर, 2021
पंचांग
विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया रात के 03.01 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 09.53 बजे तक। योग- व्यतिपात रात के 10.33 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.44 बजे। राहुकाल- दिन के 09.16 से 10.41 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
राशिफल
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) अपना व्यवहार सहज रखें। दूसरों की बातों को समझने का प्रयास करें। पुराने मामले और समस्याएं फिर सामने आ सकती हैं। तनाव को खुद पर हावी नहीं होने दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला करें। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपके पास एक साथ बहुत सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको सतर्क रहना चाहिए। कोई भी कामकाज में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। परिवार में आपका समय और पैसा लग सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। इससे उलझी हुई स्थिति सुलझ जाएगी।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। सफलता मिल सकती है। दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। हालांकि कुछ मामलों में आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) हर मामले पर सकारात्मक होकर विचार करें। व्यवहार में धैर्य बनाकर रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है। उनकी सलाह से आपको समाधान मिलेगा। वह दूसरों के लिए भी फायदेमंद होगी।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपको फायदा मिल सकता है। साथ काम करने वालों की मदद मिल जाएगी। कई मामलों में भाग्य का साथ मिल जाएगा। कारोबारी अपने काम पर ध्यान दें। उनके लिए लाभ का योग है
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 23 अक्टूबर 2021 का राशिफल मिश्रित है। आज बिना सोचे-समझे कोई बड़ा कार्य नहीं करें। उचित होगा कि उसे आज टाल ही दें। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं जिनसे आपको फायदा होगा।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपके रोजमर्रा के सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल का आपको फायदा मिल सकता है। दिन शुभ व फलदायक है। बड़े व अनुभवी लोगों की मदद मिल सकती है।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आज काफी समय से लटका कोई बड़ा काम निपट सकता है। आने वाले दिनों की नई योजनाएं बन सकती हैं। निर्णय लेने से पूर्व मन को शांत रखें।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपकी निजी समस्याएं सुलझ जाएंगी। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण सलाह आपको मिल सकती है। सकारात्मक रह कर ही आज कोई भी काम करें।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यवहार में लचीलापन बना कर रखें तभी सफलता मिलेगी। किसी कारणवश आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले निपट जाएंगे। कारोबारियों को फायदा होगा।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आप पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आने वाले दिनों में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपका आज कहीं कोई विवाद हो तो उसे टालने का प्रयास करें। अन्यथा परेशानी में फंसेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।