छत्तीसगढ़। सूबे के पत्थलगांव दुर्घटना में सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। घटना में लापरवाही बरतने के मामले में एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। करीब 20 लोग घायल हो गये थे।
जानकारी हो कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी। करीब 20 लोग घायल थे। इसमें दो लोगों को एक्सरे में फ्रैक्चर का पता चला है। उन्हें दूसरे अस्पताल भेजा गया था।

घटना में तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और वे छत्तीसगढ़ से जा रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत दर्दनाक घटना है। सरकार की ओर से अपराधियों को पकड़ लिया गया है। वहां तैनात एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद एसपी, कलेक्टर और क्षेत्रीय विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पत्थलगांव दुर्घटना पर मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी।
पत्थलगांव टीआई लाइन अटैच कर दिया गया है। आरोपी एएसआई केके साहू को निलंबित किया गया है।