
- रांची सांसद ने खेल मंत्री किरण रिरिजू से मिलकर रखी मांग
रांची । रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में भारत सरकार के खेल मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात कर झारखंड में महिलाओं के लिए फुटबॉल एकेडमी खोलने की मांग रखी। साथ ही, झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत चर्चा की।
सांसद ने बताया झारखंड ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को दिया है। यहां के ग्रामीण बच्चे खेल के क्षेत्र में खासकर हॉकी, क्रिकेट और तीरंदाजी में राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। फुटबॉल के क्षेत्र में भी यहां के बच्चों में काफी संभावनाएं हैं। अगर हम यहां के बच्चों को अच्छी सुविधा और ट्रेनिंग दे पाए, तो वे फुटबॉल में भी काफी आगे जा सकते हैं।
सांसद ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी यहां के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। ऐसे मे यहां के बच्चों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए खेल के क्षेत्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत है। हमारे यहां गांव में होनहार बच्चे हैं। उन्हें मूलभूत सुविधा मुहैया कराने पर वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर पाएंगे।