इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शादीशुदा प्रेमिका सहेली के साथ सिरफिरे आशिक से मिलने पहुंची तो उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। यह घटना राजबाड़ा चौपाटी पर रात 11 बजे हुई। दोनों घायल युवतियों को आरोपी खुद एमवाय अस्पताल ले गया और भर्ती कराया। इसके बाद वह फरार हो गया।
एक युवती के पैर पर चाकू से दो चोटें लगी हैं, जबकि दूसरी युवती के हाथ पर चाकू लगा है। दोनों युवतियों पर हमले के कारण क्षेत्र में अचानक भगदड़ मच गई। अब आरोपी दोनों युवतियों को अपने साथ एमवाय अस्पताल छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक महिला और युवक की कई साल पहले से पहचान है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिरदौस नगर का रहने वाला है, कुछ समय पहले ही वह जेल से छूटा था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश जारी है।