
रांची। अपने घर जाने के लिए लड़की ऑटो में बैठी। अकेली लड़की को देखकर ऑटो चालक की नीयत खराब हो गई। वह लड़की को लेकर किसी और दिशा में जाने लगा। उसकी हरकत देखकर लड़की ने हिम्मत दिखाई। फिर ऑटो चालक ने अजीब तरह की हरकत कर दी। अब पुलिस उस ऑटो चालक को ढूंढ रही है।
यह घटना झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नयासराय रिंग रोड तलाब के पास लड़की अचेत अवस्था में मिली। वह रांची के जगरनाथपुर की बताई जा रही है। वह अपने घर जाने के लिए क ऑटो में बैठी। बताया जाता है कि ऑटो चालक जगरनाथपुर नहीं जाकर रिंग रोड की तरफ जाने लगा।
ऑटो चालक की हरकत देखकर लड़की ने इसका विरोध किया। वह शोर मचाने लगी। उसे शोर मचाता देख ऑटो चालक डर गया। उसने चलती गाड़ी से लड़की को नीचे धकेल दिया। इससे लड़की को काफी चोट आई। बेहोश हो गई।
इसकी सूचना मौजूद लोगों ने PCR 4 और पेट्रोलिंग 407 पहुंची। इसके बाद घायल लड़की को रिंची हॉस्पिटल पहुंचाया। ऑटो वाले की छानबीन की जा रही है।