रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान में विश्व अल्जाइमर दिवस पर ‘मनोरोग सामाजिक कार्य सेवाओं’ के ओपीडी का 21 सितंबर को शुभरंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक डॉ वासुदेव दास, डॉ एसके मुंडा, डॉ अविनाश शर्मा, डॉ निशांत गोयल एवं एचओडी (सामाजिक कार्य विभाग) दीपांजन भट्टाचार्य थे।
इस अवसर पर डॉ मुंडा ने अल्जाइमर रोग के मुख्य कारण एवं लक्षणों पर के बारे में जानकारी दी। डॉ दास ने सामाजिक कार्य विभाग ओपीडी के बारे में सभी मरीज एवं उनके परिजनों को विस्तार से समझाया। रोगियों और उनके परिवार वालों को बताया कि परिवार का उपचार में कितना महत्वपूर्ण है।
डॉ दास ने यह भी बताया कि हमें उन्हें कभी नहीं भूलना है, जो खुद को भूल जाते हैं। ओपीडी में मनोरोग सामाजिक कार्य सेवाओं का उद्घाटन भी निदेशक द्वारा किया गया। डॉ भट्टाचार्य ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्य विभाग के सभी छात्र-छात्राएं एवं ट्यूटर्स का योगदान रहा।