सेवा ही समर्पण अभियान के तहत पर्यावरणविद ने दिलाई पर्यावरण धर्म की शपथ

झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद किशोर जायसवाल ने पौधों का वितरण किया। भाजपा जिला कार्यालय में पर्यावरण धर्म प्रार्थना के साथ देवदार एवं छतरपुर अनुमंडल की ग्राम पंचायत डाली बाजार के कुंडौली देवी मंदिर परिसर में कपूर के पौधे लगाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उन्‍होंने पर्यावरण धर्म की शपथ दिलाई। पौधों का वितरण कर कहा कि पेड़-पौधे भगवान शिव के समान होते हैं। एक समय भगवान शिव ने विषपान कर सृष्टि को विनाश होने से बचाया था। आज चिमनी और गाड़ी के साइलेंसर से निकले धुएं से पौधे ही लोगों की जान बचा रहे हैं। भगवान शिव के समान ये पेड़ पौधे जहर पीकर हमें जीने के लिए ऑक्सीजन दे रहे हैं।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक, अविनाश वर्मा, अरविंद गुप्ता, दीपक सिंह, अविनाश सिन्हा, किशन मखरीया, अनूप गुप्ता, राहुल अग्रवाल, शुभम चंद्रा, पंकज पांडे, रेखा गुप्ता समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।