भाजपा गोविंदपुर मंडल ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, मंदिर में आरती की

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के गोविंदपुर मंडल कार्यालय के पदधारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्षता में केक काटा गया। इसके अलावा सेवा दिवस मनाते हुए गोविंदपुर मंडल ने छोटा गोविंदपुर टेंपो स्टैंड स्थित विश्वकर्मा भगवान मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

एलआईजी शिव मंदिर में गोविंदपुर मंडल ने 71 दीप जलाये। कार्यकर्ता एवं पदधारियों ने महाआरती की। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार, अर्जुन कुमार, महामंत्री शिवजी प्रसाद, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पिंकी सिंह एवं समस्त पदधारी, कार्यकर्ता के साथ-साथ अभिभावक भी उपस्थित थे।