नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ हर मार्चों पर लड़ा जा रहा है। लोगों की जांच करने के साथ-साथ तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों भी टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। टीकाकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की अनोखे अंदाज में बधाई दी गई।
देश में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बनाया गया। शुक्रवार को सिर्फ 17 घंटे में ही ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई। रात एक बजे तक 2,51,21,261 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। यानी हर घंटे 14.77 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। देश में 1,09,686 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देखते हुए भाजपा भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने का अभियान चलाया था।
भारत ने चीन को पछाड़ते हुए एक दिन में सर्वाधिक टीके लगाने का रिकॉर्ड बनाया। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारत ने इतिहास रचा। देश में 2,51,21,261 लोगों को वैक्सीन लगी।
भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देश में 2.51 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन डोज देने का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मेहनत से दुनिया को भारत का सामर्थ्य दिखा दिया।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि ये दुनिया के लिए एक मिसाल है। एकजुट होकर हम अपने आप को सुरक्षित करने के लिए कोविड के खिलाफ लड़ रहे हैं। ये बहुत बड़ी कामयाबी है। पूरे देश को बधाई। देशभर में कोरोना वायरस वैक्सीन की 2.51 करोड़ से अधिक डोज लगाई गई।