पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम महिलाओं ने जलाए 71 दीप

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

वाराणसी। पीएम नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर वाराणसी में मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की महिलाओं ने पीएम मोदी की तस्वीर की आरती उतारी। मुस्लिम महिलाओं ने रंगोली बनाई, ढ़ोल की थाप पर सोहर गाया। साथ ही 71 दीप जलाए।

मुस्लिम महिलाओं ने नारा लगाया कि, मुस्लिम बहनें करें पुकार, हर जगह हो मोदी सरकार। अनाज बैंक ने जरूरतमंदों को अनाज वितरित कर कोई भी भूखा न रहने का संदेश दिया। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी एवं विशाल भारत संस्थान की केन्द्रीय परिषद की नेता नजमा परवीन ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि, 5 हजार मुस्लिम बेटियां नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मुस्लिम महिला अधिकार दिवस देने के लिए शुक्रिया कहेंगी। दुनिया भर की मुस्लिम महिलाओं की अपेक्षा भारत की मुस्लिम महिलाओं को ताकतर बनाने के लिए धन्यवाद कहेंगी।