पूर्वी सिंहभूमः धालभूमगढ़ में एएनएम के साथ मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

अपराध
Spread the love

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में एएनएम के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने एएनएम हिमानी गिरि के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।

परसूडीह थाना क्षेत्र के महतोडीह के रहने वाले अमित दास, सुमन दास और धालभूमगढ़ के रघुनाथडीह के रहने वाले छवी नामतो को आरोपी बनाया गया है। घटना बुधवार शाम की है। घटना के समय धालभूमगढ़ पंचायत भवन में सरकारी काम-काज चल रहा था। इस बीच ही आरोपी आये और एएनएम के साथ उलझ गये।

एएनएम ने जब इसका विरोध किया, तब सभी ने मिलकर गाली-ग्लौज की और मारपीट भी की। थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया।