रांची के चुटिया से कुख्यात मानव तस्कर रामलखन ओहदार गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

अपराध
Spread the love

रांची। हर व्यक्ति को अपने गुनाहों की सजा मिलती है। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में कुख्यात मानव तस्कर रामलखन ओहदार उर्फ रामलखन साहू को दिल्ली पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने रांची पुलिस के साथ मिलकर चुटिया स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है। इस टीम में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंपेक्टर और एसएसपी शामिल थे। मुख्य सरगना गुमला जिले के कामडारा निवासी रामलखन साहू उर्फ रामलखन ओहदार है। आरोपी रामलखन को धुमसा टोली चुटिया से गिरफ्तार किया है। वो चुटिया में खुद का आलीशान मकान बनाकर रह रहा है और वहीं लड़कियों का हॉस्टल चलाता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पहले उसके घर की घेराबंदी की फिर उसे गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि रामलखन मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे गलत कार्यों में लगा है और इसी से उसने अकूत संपत्ति बनाई। रांची के चुटिया में उसने आलीशान तीन मंजिला मकान बनाया है। इसी आवास पर वो गर्ल्स हॉस्टल चलाता है। राजधानी में उसका एक मॉल भी है। इस संबंध में पुलिस अभी कुछ भी बताने से बच रही है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।