मुख्तार अंसारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश
Spread the love

मऊ से बीएसपी के विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने जेल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सलह पर मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। इससे पहले बांदा जेल में बंद बहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। मुख्तार के एंटीजन कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुख्तार की सेहत और इलाज को लेकर अफसर मीटिंग कर रहे हैं। हालांकि, जेल प्रशासन ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बांदा जेल अधीक्षक प्रभा कांत पांडेय का कहना है कि फिलहाल मीटिंग चल रही है। इसलिए इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है।