इस महिला को पहचानते हैं तो परिवार से मिलाने में करें मदद

झारखंड
Spread the love

बोकारो। बोकारो जिला के पेटवार थाना क्षेत्र में 6 सितंबर की संध्या गश्ती के दौरान करीब 6 बजे गश्ती दल को एक विक्षिप्त महिला घूमती हुई मिली। पेटरवार पुलिस अवर निरीक्षक चंदन भारती ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछे जाने पर वह महिला अपना नाम नैना सोय बता रही है। पति का नाम दशरथ सोरेन और जमशेदपुर निवासी बता रही है, इसकी जानकारी चंदन भारती ने अपने वरीय अधिकारियों और बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी को दी।

इस बीच पुलिस अवर निरीक्षक चंदन भारती ने कई संस्थाओं से संपर्क किया। हालांकि कोई भी उस महिला को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसे आईईएल स्थित कसवा गढ़ा लाकर कागजी कार्रवाई करते हुए माहेर संस्था को सौंप दिया गया, ताकि उस महिला की उचित देखभाल हो सके।

वही इस संबंध में माहेर संस्था के इंचार्ज राजेश कुमार कुजूर ने कहा किस संस्था द्वारा पूछे जाने पर महिला अपना पता कभी जमशेदपुर तो कभी चाईबासा बता रही है। जल्द ही महिला के परिजनों का पता किया जाएगा।