लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने अमेरिका की पूजा को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने वर्ष 2020-2021 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपने सदस्यों को सम्मानित किया। निवर्तमान अध्यक्ष अनुपमा लोचन ने बताया कि सारे वर्ष क्लब द्वारा समाज सेवा से संबंधित कार्य किए जाते हैं। इन कार्य को संपादित करने में मेंबरों का उत्कृष्ट योगदान होता है। उन्हें वर्ष के अंत में सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष कोरोना के कार्यकाल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की पूजा कुमारी का भी सम्मान किया गया।

लायंस ऑफ द ईयर का पुरस्कार द्वितीय उपजिलापाल कमल जैन, इमर्जिंग लायन ऑफ ईयर का पुरस्कार राम कृष्ण जी को दिया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड रवि जायसवाल को दिया गया।

इस कार्यक्रम में जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, जिला की प्रथम लेडी सुभ्रा मजूमदार, प्रथम उपजिलापाल विवेक चौधरी, पूर्व जिलापाल विष्णु लोहिया, विजय कुमार महेन्द्रू, राजीवा सिंह, वीके गद्यान, एरिया लीडर राजीव लोचन, निरामया हॉस्पिटल के अध्यक्ष व पूर्व जिलापाल अरुण खेमका, क्लब के अध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, आरके सरावगी, अंजय सरावगी, रोहित जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर राजगढ़िया, नेमी अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजीव कुमार सरावगी, वसीम आलम, नीरजकांत साहा, प्रेम शंकर जयसवाल, रामबालक वर्मा, जुतिका सान्याल, राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, रवि आनन्द, रतन अग्रवाल, श्याम आनंद, रेणु जायसवाल, श्वेता साहा, नरेश कुमार, प्रवीन लोहिया, छाया लोहिया सहित अन्‍य सदस्य एवं पूर्व पदाधिकारी उपस्थित थे।