
साहेबगंज। झारखंड के साहेबगंज जिले में 24 अगस्त को दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक साहेबगंज के राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंडई के पास सखी बगीचा गांव में यह घटना घटी। चार महिलाएं धान के खेत में काम कर रही थी। इस दौरान वज्रपात हुआ। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक जख्मी हो गई। मृतकों में कुंती देवी, करुणा देवी और बिंदु देवी शामिल हैं। काबो देवी घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई है।
आपका अपना न्यूज वेबपोर्टल ‘दैनिक भारत 24’ लगातार आपको इस मामले में सतर्क करता है। मौसम केंद्र के सहयोग से वज्रपात होने की जानकारी देता है। यह भी बताता है कि इस दौरान क्या–क्या कदम उठाने चाहिए।