jharkhand

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला, कई एसडीओ बदले

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला कर दिया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 11 अगस्‍त को जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे कार्मिक विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

ये अधिकारी बदले

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव (अतिरिक्त प्रभार विशेष कार्य पदाधिकारी, जैप आईटी, रांची) के पद पर पदस्थापित राजकुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गर्वेन्स विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे अपने कार्यों के साथ विशेष कार्य पदाधिकारी (जैप आईटी, रांची) के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव (अतिरिक्त प्रभार संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त, झारखंड, रांची) के पद पर पदस्थापित दिलेश्वर महतो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव (परिवहन विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कार्मिक विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित राज महेश्वरम् को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

चतरा के गिदौर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित श्रीमती पूनम कुजूर की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अगले आदेश तक बरही (हजारीबाग) का अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

GAIL रांची में सक्षम प्राधिकार प्रेम कुमार तिवारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित राम नारायण सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, रंका (गढ़वा) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गढ़वा के कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित चंद्रजीत सिंह को कार्मिक विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची सदर के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन उरांव की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक सहायक निदेशक, डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित मो जियाउल अंसारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अवर सचिव, कार्मिक विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

बरही (हजारीबाग) के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर अधिसूचित अनिल कुमार यादव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अवर सचिव, वित्त विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित सुरेन्द्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अवर सचिव (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी, रंका (गढ़वा) के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार लिंडा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अवर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।