
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में कल से दो दिन लगातार भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 04 अगस्त को दी।
ये भी पढ़े : झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, होंगे कई अहम फैसले
05 अगस्त
उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
06 अगस्त
राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।