इंटरनेशनल काता चैंपियनशिप में झारखंड के 7 खिलाड़ि‍यों ने जीते कास्‍य पदक

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। इंटरनेशनल ऑनलाइन कराटे काता चैंपियनशिप में झारखंड के 7 खिलाड़ी ने कास्‍य पदक जीते। इंटरनेशनल शोतोकान कराटे यूनाइटेड (इसकु) की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन 10 और 11 जुलाई 2021 को किया गया था।

इस ऑनलाइन कराटे काता चैंपियनशिप में विश्‍व के 8 देशों के कराटे खिलाड़ि‍यों ने भाग लिए थे। इसमे भारत, नेपाल, बंगलादेश, श्रीलंका, तेहरान, कनाडा, कजाकिस्तान, ईरान शामिल हैं। झारखंड के खिलाड़ि‍यों ने भी इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से भाग लिया था।

प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाडियों ने 7 कांस्‍य पदक जीते। पदक जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ि‍यों में मोहम्मद इबरार कुरैशी, अजय कुमार नाग, आरती कुमारी, अंशु कुमारी लोहरा, आयुष रंजन, राधिका कुमारी व रितिका शामिल हैं। यह जानकारी (इसकु) झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद इबरार कुरैशी ने दी।