Big News : ओलंपिक में एक और मेडल पक्का, मुक्केबाज लवलीना सेमीफाइनल में पहुंची

खेल दुनिया मुख्य समाचार
Spread the love

जापान। टोक्यो ओलंपिक में एक और पदक पक्का हो गया है। महिला बॉक्सिंग वेल्टरवेट के सेमीफाइनल में लवलीना बोरगोहेन पहुंच गई है। वह यहां तक पहुंचने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बनीं। इसके साथ ही, उसने कांस्य पदक भी पक्का कर लिया है।

महिला बॉक्सिंग वेल्टरवेट (64-69 किलोग्राम) के क्वार्टर फाइनल 2 में भारत की लवलीना बोरगोहेन ने चीनी ताइपे की चिन-चेन निएन को 4-1 से हराया। ऐसा कर उसने इतिहास रच दिया। वह यहां तक पहुंचने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज भी बन गई।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन के टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के कारण अब ओलंपिक में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। मैं उनके लिए यही कहूंगा कि 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाओं से आप गोल्ड मेडल जीतकर आए। देश को आप से बहुत उम्मीदे हैं।