मैथिली मंच ने कोरोना से दिवंगत हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड मैथिली मंच ने रांची के हरमू स्थित विद्यापति दालान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 28 जुलाई को किया। इसमें कोरोना संक्रमण काल में असमय दिवंगत होने वाले व्यक्तित्व एवं मिथिला विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, जिन्‍होंने मिथिला समाज एवं संस्था को आजीवन योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्मृति दीप प्रज्‍ज्‍वल के साथ हुई।

आज का कार्यक्रम मैथिली भाषा के साहित्यकार सुरेंद्र पाठक, साहित्य अकादमी से  पुरस्कृत उपन्यासकार नमोनाथ झा, मैथिली अनुरागी एवं साहित्य सेवी डॉ (प्रो) सहदेव झा, झारखंड मैथिली मंच के संस्थापक समूहक के सदस्य एवं संरक्षक सुबोध चौधरी और मंच के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक रमाकांत मिश्रा शामिल हैं।

दिवंगत विभूतियों की जीवनी एवं व्यक्तित्व पर डॉ विद्यानाथ झा विदित, पार्षद अरुण कुमार झा, प्रेमचंद्र झा एवं प्रमोद कुमार झा ने प्रकाश डाला। डॉ विदित ने कहा कि मैथिली भाषा में पहले वैज्ञानिक उपन्यास लिखने का श्रेय नमोनाथ को जाता है। प्रमोद झा ने रमाकांत मिश्रा को कुशल संगठनकर्ता बताया। अरुण झा ने सुरेंद्र पाठक को अखबार में उनके नियमित स्तम्भ के लिए स्मरण किया।

कार्क्रम में अध्यक्ष अमरनाथ झा, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, ब्रज किशोर झा, ब्रज कुमार झा, भारतेंदु झा, डॉ संगीत झा, रेखा पाठक, नेहा झा, बैद्यनाथ झा, गुड्डू चौधरी साहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद महासचिव जयंत कुमार झा ने किया।