रांची। मौसम केंद्र ने 29 जुलाई को झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कल से लगातार भारी बारिश होने के संकेत दिये हैं। इस दौरान कई जिलों में कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
27 जुलाई
उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
28 जुलाई
राज्य के उत्तर, दक्षिण-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
29 जुलाई
राज्य के उत्तर, दक्षिण-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
30 जुलाई
राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।