पत्‍नी से विवाद के बाद पति ने उठाया ऐसा कदम, सुनकर हैरत में पड़ गये लोग

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। पत्‍नी से विवाद के बाद पति ने ऐसा कदम उठाया कि सुनकर लोग हैरत में पड़ गये। उसके घर के पास लोगों की भीड़ लग गई। यह घटना जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनियां पंचायत के झुरवा जरही टोला में घटी।

जानकारी के मुताबिक टोला के रहने वाले परिखा रजवार के 35 वर्षीय पुत्र सुरेश रजवार का उसकी पत्‍नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार देर रात उसने यह कदम उठाया। मृतक बरडीहा प्रखंड में आदेशपाल के पद पर कार्यरत था। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पाकर एसआई रॉबिन्सन मुंडरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। मृतक सुरेश की पत्नी कलिंदा देवी सहित दो पुत्र और दो पुत्री सहित है। मौके पर जिला परिषद सदस्य हसन रजवार, स्वयं सेवक सत्येन्द्र राम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजेश रजवार, रजवार समाज के प्रमंडल अध्यक्ष उदय रजवार, शिवपूजन रजवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।