लखनऊ। यूपी के चित्रकूट में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतन शिविर का मंगलवार यानी आज समापना हो गया। 9 जुलाई से शुरू हुए इस शिविर में कई बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिन्दू के साथ अब मुस्लिम लोगों को भी संघ से जोड़ने पर जोर दिया। संघ देशभर में मुस्लिम बस्तियों में भी अपनी शाखाएं खोलेगा। साथ ही संघ के कार्यकर्ता अब मुस्लिम लोगों को भी संघ से जोड़ने की कोशिश करेंगे। संघ ने सोशल मीडिया पर भी सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके लिए संघ आईटी सेल स्थापित करेगा।